ममदानी से मुलाकात में ट्रंप ने दोहराया पुराना राग

November 22, 2025 2:14 PM
Donald Trump Zohran Mamdani meeting

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयार्क के मेयर जोहरान मामदानी से एक मुलाकात में यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सुलझा दिया है। उन्होंने कहा कि जोहरान के मेयर होने से उन्हें न्यूयार्क शहर में रहने में आसानी हुई है

व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात में ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने आठ देशों” के साथ शांति समझौते किए हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि वे अपने विवाद को सुलझाने में असमर्थ रहते हैं, तो उन पर 350 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा।

हालांकि, इस दावे को भारत की ओर से कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है। भारत-पाकिस्तान विवादों में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करने की अपनी परंपरा को बरकारर रखने का मोदी सरकार पर दबाव रहा है।

ट्रम्प ने इस मौके पर अपनी विदेश नीति की उपलब्धियों का विवरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने शांति बनाम संघर्ष में शांति को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए थे। उन्होंने अमेरिका-मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय शांतिपूर्ण परिवर्तन की ओर संकेत किया। इसे वहाँ की जटिल कूटनीतिक चुनौतियों में एक सफल प्रयास के रूप में प्रचारित किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now