नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump ने फिर से दावा किया कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को टैरिफ के जरिए रुकवाया जो उनके अनुसार परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता था।
ट्रंप ने मंगलवार को फॉक्स बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने आठ युद्धों का निपटारा किया । इन आठ युद्धों में से कम से कम छह का निपटारा टैरिफ़ के ज़रिए हुआ। ट्रंप ने कहा, ‘अगर आप इस युद्ध का निपटारा नहीं करते हैं, तो मैं आप पर टैरिफ लगाऊंगा, क्योंकि मैं लोगों को मरते हुए नहीं देखना चाहता ।
ट्रंप का कहना था कि मेरे विचार से यह परमाणु युद्ध होता। वे सचमुच एक-दूसरे पर टूट पड़े थे, 10 विमान गिरा दिए गए थे। वे सचमुच एक-दूसरे पर टूट पड़े थे।’ ट्रंप ने यहभी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे बोला कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें लड़ाई रोकने के लिए मनाकर कम से कम 1 करोड़ लोगों की जान बचाई।’ क्योंकि मेरे विचार से वे परमाणु युद्ध करने वाले थे। टैरिफ के बिना ऐसा नहीं हो सकता था।
ट्रंप ने पिछले साल 10 मई से अब तक 80 से अधिक बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय लिया है, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद दोनों पड़ोसी देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है।
भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार किया है।भारत ने पिछले साल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।









