मां- बेटे ने कुत्ते को काबू में रखने को कहा, तो मालिक ने छोड़ दिए 25 कुत्ते

Dog Bite

रायपुर। रायपुर के धरसींवा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मां-बेटे ने पालतू कुत्तों को घर में रखने की बात की तो कुत्तों के मालिक ने एक साथ 25 कुत्ते उन पर छोड़ दिए। इसके बाद कुत्तों के हमले में दोनो मां-बेटे घायल हो गए। कुत्तों के काटने से महिला का बेटा लहूलुहान हो गया। पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

दरअसल, धरसींवा के सिलियारी चौक इलाके में मंगलवार को सरस्वती चक्रधारी और पुष्पेंद्र चक्रधारी ईंट भट्टे में काम कर शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में सिलयारी स्थित मसीह पोल्ट्री फार्म मालिक जान फासिस मसीह ने 20-25 पालतु कुत्ते पाल के रखे हैं। इन कुत्तों ने इन मां-बेटे को कई बार दौड़ाया। इसकी शिकायत महिला ने अपने बेटे के साथ कुत्तों के मालिक से की। तो मालिक ने कुत्तों से हमला करा दिया। जिससे दोनों मां बेटे घायल हो गए।

महिला ने बताया कि मैं और मेरा बेटा शाम 6 बजे काम से लौट रहे थे। हमें कुत्तों ने दौडाया और काटने की कोशिश की। हमने पोल्ट्री फार्म की संचालक से कुत्तों को अंदर रखने की शिकायत की। इस पर उनकी बेटी विन्नी मसीह ने पहले मारपीट की और कुत्तों को एक साथत छोड़ दिया। कुत्तो के हमले से मेरे और मेरे बेटे की टांगो में कुत्तों द्वारा काटने पर गंभीर चोट आयी है। मेरे बेटे के मोटर सायकल की चाबी भी छीन ली। उन्होंने धमकी दी कि मोटर साईकल वापस लेने आओगे तो कुत्तो से दुबारा कटवाउंगी।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। पोल्ट्री फॉंर्म में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पूरा मामला रायपुर जिले के धरसींवा थाना इलाके का है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories