अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर रायपुर में प्रदर्शन, भीख मांगकर विरोध जताएंगी दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहीं दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाएं आज राजधानी रायपुर (Raipur) में प्रदर्शन करेंगी। अपनी मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज महिलाएं अंबेडकर चौक पर भीख मांगकर सरकार के खिलाफ विरोध जताएंगी। प्रदर्शन के जरिए वे सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचने की कोशिश करेंगी।

योग्यता के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग

प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि दिवंगत शिक्षाकर्मियों के शेष आश्रितों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। आश्रित लंबे समय से नौकरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसी नाराजगी के चलते महिलाओं ने एक बार फिर सड़क पर उतरने का फैसला किया है।

सरकार का ध्यान खींचने के लिए अनोखा विरोध

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर महिलाएं इस बार भीख मांगकर अपना विरोध दर्ज कराएंगी। उनका कहना है कि लंबे संघर्ष के बावजूद उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन के माध्यम से महिलाएं सरकार से शेष पात्र आश्रितों को जल्द अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग करेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now