छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग, कांग्रेस बोली- किसानों को मिले 3358 रुपये प्रति क्विंटल

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार से 1 नवंबर से खरीदी शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार जल्द धान खरीदी की तारीख घोषित करे, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो। इसके साथ ही पार्टी ने सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने और धान का भुगतान 3358 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने की मांग उठाई है।

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की मांग

कांग्रेस ने सरकार से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि धान बेचने के लिए किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन होना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी खरीदी से वंचित न रहे। कांग्रेस ने खरीदी शुरू होने से पहले पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने पर भी जोर दिया है।

3100 रुपये के वादे में अंतर की राशि जोड़ने की मांग

कांग्रेस ने धान के भुगतान को लेकर भी सरकार से मांग की है। पार्टी का कहना है कि सरकार ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था। अब इसमें अंतर की राशि जोड़कर किसानों को 3358 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाए। कांग्रेस ने सरकार से धान खरीदी की तारीख और भुगतान की दर जल्द स्पष्ट करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now