25 को दिल्ली में कांग्रेस के पिछड़े वर्ग के नेताओं का जमावड़ा

July 24, 2025 12:01 AM

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के हक के लिए एक बड़ी पहल करने जा रही है। 25 जुलाई को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में “पिछड़े वर्ग का भागीदारी न्याय महासम्मेलन” आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ की ओर से इस बैठक में भूपेश बघेल, धनेंद्र साहू समेत वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक महासम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा किया गया है।

इस बैठक में सामाजिक न्याय की आवाज़ को और अधिक मुखर करना, ओबीसी समुदाय को शिक्षा, राजनीति और रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में वास्तविक भागीदारी दिलाना और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

अनिल जय हिंद यादव और कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका

इस महासम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष अनिल जय हिंद यादव भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में देशभर से सामाजिक न्याय की आवाज़ उठाने वाले प्रतिनिधि, ओबीसी वर्ग के नेता, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी शामिल होंगे।इसके पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सलाहकार परिषद की पहली बैठक पिछले दिनों  बेंगलुरु में हुई थी। दो दिवसीय इस बैठक में देश भर के ओबीसी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की पार्टी की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।  यह बैठक भी बिहार में महत्वपूर्ण चुनावों से कुछ महीने पहले हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now