NEET पेपर रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री साय के प्रमुख सचिव पर कांग्रेस का बड़ा हमला

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक होने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह पर बड़ा हमला बोला है।

सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुबोध कुमार सिंह की ओर इशारा करते हुए जनता से गूगल करने की अपील करते हुए कहा है कि मैं देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूँ।

राहुल ने लिखा, ‘एक काम कीजिए – खुद Google कीजिए। NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था, और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है?’

राहुल आगे लिखते हैं, ‘देखा? समझ आया? BJP इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम देती है, उनकी रक्षा करती है, ऊपर से उन्हें तरक्की देती है। साफ़ है कि मोदी जी और भाजपा आपके भविष्य की चोरी में ख़ुद साझेदार हैं।जिस बाज़ार में आपकी मेहनत, आपके सपने नीलाम हो रहे हैं, उसका एक ही उसूल है – जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।’

वहीं कांग्रेस पार्टी ने सुबोध कुमार सिंह का नाम लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शेयर किया है। इस पोस्ट में कहा गया है, ‘इनसे मिलिए- ये हैं IAS सुबोध कुमार सिंह।’

पोस्ट में लिखा, ‘जब 2024 में NEET का पेपर लीक हुआ था, लाखों बच्चों की मेहनत बर्बाद हुई थी, तब सुबोध कुमार सिंह NTA के DG थे। लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए मोदी सरकार ने चाल चली और इन्हें पद से हटा दिया। लेकिन जैसे ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ, इन्हें स्टील मिनिस्ट्री में पोस्टिंग दे दी और अब ये छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के Principal Secretary हैं।’

कांग्रेस ने कहा, ‘BJP सरकार में इसी तरह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम दिया जाता है, उन्हें बड़े-बड़े पदों पर बैठाया जाता है। कारण साफ है- पेपर लीक के इस गोरखधंधे में BJP सरकार खुद ही साझेदार है, जिसका खामियाजा देश के मेहनती छात्रों को चुकाना पड़ रहा है। BJP का फंडा साफ है- जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now