नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर चुनाव के लिए जा रहे हैं। वे मणिपुर (Manipur) नहीं जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यह स्मरण कराते हुए कि गुवाहाटी से मणिपुर की राजधानी इंफाल की उनकी टिकट बुक करा दी है।
गौरतलब है कि नए मुख्यमंत्री के चुने जाने के बाद वहां तनाव फिर भड़क गया है।
कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रभारी पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में उनसे मणिपुर जाने का अनुरोध किया है और कहा है कि हमें मालूम है कि चुनावी राज्य हमेशा आपकी पहली प्राथमिकता होते हैं। लेकिन मणिपुर को इस तरह त्याग नहीं देना चाहिए। यह राज्य 2023 से जल रहा था-और अब यह दुबारा जल उठा है।
X पर जारी अपने पत्र में पवन कहते हैं कि आप आज असम में ही हैं। वहाँ से मणिपुर बस एक घंटे की दूरी पर है। कृपया वहाँ भी जाने का कष्ट करें। प्रधानमंत्री की उपस्थिति मणिपुर के हमारे लोगों को कुछ भरोसा दिलवा सकती है।आपकी चुनावी व्यस्तता के बीच इसे आसान बनाने के लिए, हमने गुवाहाटी से इंफाल के लिए आपकी फ़्लाइट भी बुक कर दी है – आपको बस हवाई जहाज़ में चढ़ना है।
चिट्ठी में कहा गया है कि चूंकि मेरे पास आपका नंबर नहीं है, इसलिए मैं आपकी टिकट यहाँ शेयर कर रहा हूँ।कृपया इसका इस्तेमाल कर लें और दिखाएं कि सच में “PM CARES”










