कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में निर्मल कोसरे को SC विभाग की कमान सौंपी, झारखंड में प्रशांत किशोर नियुक्त

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ और झारखंड के अनुसूचित जाति (SC) विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने नियुक्ति आदेश जारी किया।

आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ में निर्मल कोसरे को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड में प्रशांत किशोर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

निर्मल कोसरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सक्रिय नेताओं में शामिल हैं। वे अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now