सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी की धमकी, कहा – ‘नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए, प्यार से माने तो ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे’

CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का नमाज को लेकर दिया गया बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सड़कें आवागमन के लिए होती हैं, उन्हें बाधित नहीं किया जाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए… प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।’ उन्होंने यह बयान सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने और यातायात बाधित होने के मुद्दे पर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी सड़क रोककर धार्मिक आयोजन करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि किसी स्थान पर अधिक संख्या में लोग नमाज पढ़ने आते हैं तो शिफ्ट सिस्टम अपनाया जा सकता है, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

योगी आदित्यनाथ ने पहले भी सड़कों पर नमाज पढ़ने का विरोध करते हुए कहा था कि सड़कें यातायात के लिए होती हैं और धार्मिक गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थानों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। विपक्षी दल इसे धार्मिक ध्रुवीकरण से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि भाजपा समर्थक इसे कानून व्यवस्था और सार्वजनिक अनुशासन से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: The Day the Earth Moved

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now