रायपुर। मनहरण लाल पाण्डेय स्मृति संस्थान द्वारा मंगलवार 27 अक्टूबर को उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान का आयोजन किया जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) विष्णु देव साय होंगे। संस्थान के राकेश तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट किसानों का यह सम्मान समारोह किसान नेता स्व. मनहरण लाल पाण्डेय की 88वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे तथा इसमें प्रदेश संगठन मंत्री करमवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डे, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलोक सिंह ठाकुर तथा सेवानिवृत्त आईएएस अनुराग पाण्डेय शामिल रहेंगे। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के नए हॉल में दोपहर 3:00 बजे से आयोजित होगा।
CM देंगे उकृष्ट कृषक रत्न सम्मान
By लेंस न्यूज
🗓️ Published: October 26, 2026 9:42 pm | 🔄 Updated: October 27, 2026 2:11 pm









