राज्यपाल से मिले सीएम साय, कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज, 18 अगस्त को शपथ की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की और फिर निकल गए। इस मुलाकात के बाद ही छत्तीसगढ़ की सियासी सरगर्मिया तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक दो दिन में कैबिनेट विस्तार कर दिया जाएगा। अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि सोमवार सुबह नए मंत्रियों का शपथ कार्यक्रम राजभवन में है।

शनिवार सुबह ही मुख्यमंत्री साय ने मीडिया के मंत्रीमंडल विस्तार से जुड़े सवालों के जवाब में कहा था कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। 24 अगस्त को मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर रवाना होने वाले हैं। उससे पहले कैबिनेट विस्तार के संकेत उन्होंने मीडिया से बातचीत में कही थी।

सुबह सीएम के बयान के बाद शाम को उनका राजभवन जाने से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई। सबसे ज्यादा चर्चा यह चल रही है कि कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा?

16 अगस्त की सुबह ही द लेंस ने कैबिनेट विस्तार को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है। 18 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। अभी छत्तीसगढ़ कैबिनेट में 11 मंत्री हैं। एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के अलावा 8 मंत्री हैं। इन 8 मंत्रियों में रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े और लखन देवांगन हैं। अगर हरियाणा फॉर्मुले पर सरकार चलती है तो 3 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं, अगर छत्तीसगढ़ की परंपरा जारी रहती है तो 2 मंत्री ही बनेंगे। हालांकि ज्यादातर कयास ये लगाए जा रहें हैं कि 3 नए मंत्री बनाए जाएंगे।

सबसे बड़े दावेदाराें में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, दुर्ग सिटी गजेंद्र यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा है। रायपुर से मंत्री का फॉर्मुला अगर सरकार अपनाती है तो पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा के नामों की चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें : डिस्क्लेमर के साथ पढ़िए साय कैबिनेट विस्‍तार में किसे मिलेगी कुर्सी?

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now