मुख्यसचिव ने हाईकोर्ट को बताया – डीएसपी की पत्नी पर लगाया जुर्माना, ड्राइवर के खिलाफ FIR

July 11, 2025 7:27 PM
CG High Court

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नीली बत्ती कार में केक काटने के मामले में बलरामपुर जिले में डीएसपी की पत्नी पर जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर भी हुई है। गुरुवार को मुख्यसचिव अमिताभ जैन ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र पेश कर इसकी जानकारी दी है। एफआईआर के अलावा डीएसपी की पत्नी के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया और इस केस का चालान भी कोर्ट में पेश किया गया है।

सरकारी वाहन के दुरुपयोग और वीआईपी गाड़ियों में इस तरह से बर्थ डे सेलिब्रेशन को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेकर मुख्यसचिव से जवाब मांगा था। शपथ पत्र पेश कर मुख्य सचिव ने कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

बता दें कि करीब महीने भर पहले यह मामला तब चर्चा में आया, जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एसयूवी कार के बोनट में बैठकर एक महिला केक काट रही थी और बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी। इस महिला की पहचान बलरामपुर की 12वीं बटालियन में  पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी के तौर पर हुई थी। इस कार में नीली बत्ती लगी हुई थी। इतना ही नहीं कार के दरवाजे, डिक्की और सनरूफ खोलकर गाड़ी चलाई जा रही थी।

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि वे बताएं कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है। इस पर शासन की तरफ से जवाब दिया गया है कि इस पूरे केस में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

इस पूरे मामले की जांच में यह बात सामने आई कि वाहन चालक ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए दरवाजे, डिक्की और सनरूफ खोलकर गाड़ी चलाई। इस लापरवाही पर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर की गई है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में DSP की पत्नी ने नीली बत्ती वाली कार में किया स्टंट, वीडियो वायरल

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now