रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक दुखद खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष Roop Narayan Sinha का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे बिलासपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
रूपनारायण सिन्हा लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। योग और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही।
भाजपा नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।









