रायपुर में 8 अगस्त से शुरू होगी छत्तीसगढ़ राज्य स्क्वैश चैम्पियनशिप 2026, प्रदेश के 62 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय स्क्वैश प्रतियोगिताओं में शामिल (Chhattisgarh)राज्य स्क्वैश चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 8 से 9 अगस्त तक रायपुर के स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढ़ापारा में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन द्वारा स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इस बार प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने के लिए पंजीयन कराया है। प्रतियोगिता में जूनियर से लेकर सीनियर स्तर तक कुल 12 वर्गों में मुकाबले होंगे। इनमें अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 (बालक एवं बालिका) के साथ पुरुष और महिला वर्ग शामिल हैं।

प्रतियोगिता में प्रदेश के उभरते और अनुभवी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
यह चैम्पियनशिप SRFI नेशनल रैंकिंग के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय रैंकिंग अंक मिलेंगे, जिससे उन्हें भविष्य की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर सीडिंग और चयन का लाभ मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर भी मिलेगा।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories