रायपुर में होगा CG-ISAR कॉन्फ्रेंस, प्रजनन चिकित्सा की नई तकनीकों पर चर्चा

रायपुर | छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडियन सोसाइटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन (CG-ISAR) के तत्वावधान में राज्य का छठा वार्षिक असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी सम्मेलन CGISAR-CON 2026 का आयोजन 9 अगस्त 2026 को होटल हयात में किया जाएगा। इस साल की थीम ‘प्रजनन चिकित्सा में बुनियाद से नवाचार तक’ रखी गई है। सम्मेलन का मकसद बांझपन के आधुनिक इलाज, नई तकनीकों और शोध की जानकारी डॉक्टरों तक पहुंचाना है, ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार मिल सके।

सम्मेलन संस्थापक डॉ. ए. सुरेश कुमार और डॉ. आभा सिंह के मार्गदर्शन में हो रहा है। अध्यक्षता डॉ. ज्योति जायसवाल करेंगी, जबकि डॉ. मधुप्रिता अग्रवाल, डॉ. वेरोनिका युएल और डॉ. प्रज्ञा सूर्यवंशी समन्वय की जिम्मेदारी निभा रही हैं। देश के जाने-माने विशेषज्ञ जैसे डॉ. आशीष काले (पुणे), डॉ. गीतेन्द्र शर्मा (मुंबई), डॉ. सोनल पंचाल (अहमदाबाद) समेत छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक व्याख्यान देंगे।

वैज्ञानिक सत्रों में पुरुष-महिला बांझपन, आईयूआई, आईवीएफ, एम्ब्रियो ट्रांसफर, पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस और एआरटी से जुड़े कानूनी मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही ओवम पिक-अप और एम्ब्रियो ट्रांसफर पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप, केस चर्चा, पोस्टर प्रस्तुति और क्विज भी आयोजित किए जाएंगे।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories