नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में Chhattisgarh Congress प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और अन्य AICC सचिव शामिल हुए।
पार्टी ने आगामी महीनों के लिए एक नया एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसके तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने की रणनीति बनाई गई है। बैठक के बाद यह माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की नई कार्यकारिणी की सूची जल्द ही जारी की जा सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार था।

बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में संगठन के कामकाज, आंदोलनों और आगामी रणनीति पर विस्तृत फीडबैक लिया बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रदेश संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया जिलों में संगठन की स्थिति, विपक्ष की भूमिका और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई इसके साथ ही नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई, जिसे जल्द अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को प्राथमिकता मिल सकती है, जबकि लंबे समय से निष्क्रिय पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव संभव है हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी नई कार्यकारिणी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है अब सभी की निगाहें कांग्रेस हाईकमान के अगले फैसले और नई कार्यकारिणी की घोषणा पर टिकी हैं।










