चैतन्य 29 अक्टूबर तक फिर भेजे गए जेल, EOW ने नहीं पेश किया चालान

October 15, 2025 5:36 PM
Chaitanya Baghel Bail

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक बार फिर 29 अक्टूबर तक जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने चैतन्य बघेल 15 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत 29 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूराे (EOW) ने पहले 13 अक्टूबर को चार्जशीट पेश करने के लिए समय मांगा था, लेकिन चालान पेश नहीं कर पाई। बाद में 2 दिन और दिया गया, लेकिन 15 अक्टूबर को भी चार्जशीट पेश नहीं की गई, जिसके बाद जुडिशल रिमांड बढ़ा दी गई।

EOW ने चैतन्य को 24 सितंबर को रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद चैतन्य को 6 अक्टूबर को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की जुडिशल रिमांड पर जेल भेजा गया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 18 जुलाई को चैतन्य को गिरफ्तार किया था। ईडी की गिरफ्तारी के बाद 2 महीने से जेल में बंद चैतन्य के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पेश किए जाने के बाद EOW ने चैतन्य को 24 सितंबर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। 6 अक्टूबर तक यह रिमांड पूरी हुई।

इस दौरान चैतन्य से कड़ी पूछताछ की गई है। EOW ने चैतन्य बघेल से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिलने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें : ED का बड़ा खुलासा, चैतन्य बघेल को घोटाले से मिले 16 करोड़ 70 लाख को रियल स्टेट में किया निवेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now