रायपुर में सर्विकल कैंसर जागरूकता कार्यशाला, महिलाओं को किया गया जागरूक

Cervical cancer awareness

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को सवेरा सामाजिक विकास संस्था एवं निर्मया कैंसर फाउंडेशन के द्वारा सर्विकल कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव एवं प्रारंभिक जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यशाला में 150 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। Cervical cancer awareness

कार्यक्रम की शुरूआत में हीरापुर के पार्षद संदीप साहू का स्वागत कर उनको संस्था के द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। साथ ही सवेरा सामाजिक विकास संस्था के वालंटियर को मेडल एवम प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। उपस्थित सभी महिलाओं को संस्था की ओर से सुरक्षा किट, भी प्रदान किए गए। इसमें स्वच्छता व स्वास्थ्य से संबंधित सामग्री सम्मिलित थी।

वहीं निरामय: कैंसर फाउंडेशन से स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुदेशना रूहान ने महिलाओं को कैंसर से जुड़ी जरूरी जानकारियाँ दीं और स्क्रीनिंग की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम के बाद डॉ. पल्लवी के द्वारा महिलाओं के ओरल डिसीज के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया की ओरल डिसीज की समस्या आज छत्तीसगढ़ एवम भारत में व्याप्त है इस समस्या का कैसे पहचान कैसे कर सकते है साथ ही इस समस्या का इलाज किस तरफ से ले सकते है जैसे जानकारियां प्रदान कर महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां प्रदान की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now