पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी मिरानिया की मौत

April 23, 2025 1:31 PM
Breaking

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में राजधानी रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया को भी गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वह राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में रहते थे। जानकारी के मुताबिक दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य व लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घुमने गए हुए थे। दिनेश के परिवार के अन्य सदस्य पहलगाम के लिए रवाना हुए हैं।

दिनेश मिरानिया रायपुर में मिरानिया ट्रेड़िंग कंपनी के संचालक थे। बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने मिनी पहलगाम के बैसरन घाटी गए थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हमले में 25 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories