नहीं रहे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे

BKS Ray Passed Away : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया है। रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी तबियत काफी समय से खराब चल रही थी। बीकेएस रे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1972 बैच के अधिकारी थे। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के शुरुआती वर्षों में उन्होंने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।

प्रशासनिक क्षेत्र में योगदानबीकेएस रे अपनी स्पष्ट सोच, सही निर्णय लेने की क्षमता और निष्पक्ष प्रशासन के लिए प्रशासनिक सेवा में अलग पहचान रखते थे। राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ की नई प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत आधार देने में उल्लेखनीय काम किया। उनके निधन से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बीकेएस रे के निधन की खबर मिलते ही कई वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now