सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के बाद सीएम साय बोले – प्रशिक्षण ही भाजपा की रीढ़, यही कार्यशैली है

July 9, 2025 11:09 PM
BJP MP MLA Training

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित प्रदेश भाजपा का तीन दिनी सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को खत्म हुआ। प्रशिक्षण वर्ग को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेहद उपयोगी बताते हुए प्रदेश भाजपा को आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ही भाजपा की रीढ़ है और यही भाजपा की कार्यशैली है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने X हैंडल पर लिखा, ‘निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति का एक मजबूत स्तंभ है। पार्टी में मंडल इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक नियमित प्रशिक्षण की परंपरा है, जिससे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को न केवल संगठन की रीति-नीति, कार्यक्रम और कार्ययोजना की जानकारी मिलती है, बल्कि समसामयिक विषयों पर भी गहन मार्गदर्शन प्राप्त होता है।’

प्रशिक्षण वर्ग के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के कार्ययोजना और कार्यक्रम का हिस्सा है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा सांसदों व विधायकों का सबसे महत्त्वपूर्ण तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मैनपाट (सरगुजा) में सम्पन्न हुआ है, जिसमें प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सहभागिता रही।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग हरेक दृष्टि वे महत्त्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा है। यह वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। भाजपा एक परिवार है और सभी सांसदों व विधायकों ने एक साथ तीन दिन एक स्थान पर रहकर भाजपा की रीति-नीति की बारीकियों को समझा है। यह बताता है कि भाजपा में एक परिवार का भाव इसी तरह प्रगाढ़ होता है।

मैनपाट में भाजपा के सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने प्रशिक्षण दिया।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories