बिल गेट्स ने नहीं दिया की नोट, एप्स्टीन फाइल का दबाव

February 19, 2026 9:02 PM

नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली | बिल गेट्स Bill Gates  ने आज भारत AI इंपैक्ट समिट में अपना मुख्य भाषण नहीं दिया। इसके पहले गेट्स फाउंडेशन ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की थी। फाउंडेशन का कहना था कि सावधानीपूर्वक विचार के बाद, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि समिट का फोकस AI से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं पर बना रहे, श्री गेट्स अपना कीनोट एड्रेस नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन की ओर से अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा समिट में बोलेंगे।” फाउंडेशन ने आगे कहा कि वे भारत में स्वास्थ्य और विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

यह फैसला एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स के नाम के उल्लेख के बाद आया है। कुछ रिपोर्ट्स में एपस्टीन के ड्राफ्ट ईमेल का जिक्र है, जिसमें गेट्स पर गंभीर आरोप लगाए गए थे (जैसे रूसी लड़कियों के साथ संबंध, ड्रग्स आदि), लेकिन गेट्स ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह ईमेल कभी भेजा नहीं गया और यह झूठा है। गेट्स ने पहले भी एपस्टीन से मुलाकात पर पछतावा जताया था और कहा था कि हर मिनट जो उन्होंने उसके साथ बिताया, उसे अफसोस है।

भारत AI इंपैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा है।इसमें 20 से अधिक देशों के प्रमुख, 500+ वैश्विक AI लीडर्स और करीब 100 CEOs शामिल हैं।पहले ऐसे समिट यूके (2023), दक्षिण कोरिया (2024), फ्रांस (2025) में हो चुके हैं। एनडीटीवी के अनुसार, सरकार नहीं चाहती कि कोई अन्य मुद्दा समिट के AI फोकस को प्रभावित करे, और वे एपस्टीन पीड़ितों के साथ खड़े हैं। गेट्स का नाम प्रतिभागी सूची से हटा दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now