बीजापुर मुठभेढ में 8 लाख रूपये के 2 ईनामी माओवादी ढेर

September 13, 2025 12:43 PM

BIJAPUR NAXAL OPERATION: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 12 सितंबर 2025 की सुबह माओवादियों के साथ हुई रुक-रुक कर मुठभेड़ में दो इनामी माओवादी मारे गए। दोनों पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक 303 राइफल, 12 बोर बंदूक, विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य और अन्य सामान बरामद किया।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मारे गए माओवादियों की पहचान हिड़मा पोड़ियाम (34 वर्ष) और मुन्ना मड़कम (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 01 के सदस्य थे और क्रमशः बेडसेट (इंद्रावती क्षेत्र) और कटेकल्याण (दंतेवाड़ा) के निवासी थे। बरामद सामग्री में राइफल के साथ चार जिंदा राउंड, 12 बोर बंदूक, बैटरी, कॉर्डेक्स वायर, स्कैनर सेट और माओवादी सामग्री शामिल है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories