नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और असम प्रभारी भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने Rahul Gandhi से मुलाकात की हैं। महत्वपूर्ण है कि पिछले दिनों अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने कुछ राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है।
सचिन पायलट को चुनावी राज्य पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। उन्होंने भूपेश बघेल की जगह ली। बघेल को अब असम में कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सचिन पायलट इससे पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे। उनकी जगह सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाया है। हालांकि, वह कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे,जहां हाल ही में सत्ता का आसानी से बदलाव हुआ है।
पंजाब में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होंगे, जबकि गुजरात में साल 2027 के आखिर में विधानसभा चुनाव होंगे।पंजाब कांग्रेस में टकराव के बीच भूपेश बघेल पार्टी प्रभारी की भूमिका निभाते हुए कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं, लेकिन हर बार कांग्रेस में टकराव सुलझने के बजाय और गहराता गया। ऐसे में अब सचिन पायलट की एंट्री के साथ बड़ा फैसला हो गया है।









