पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ

लेंस डेस्क। पश्चिम बंगाल में आज की शुभेंदु अधिकारी सरकार के मंत्रिमंडल (Bengal Cabinet Expansion)का विस्तार हो गया है। राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु की मौजूदगी में सभी 35 मंत्रियों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। नबान्न में आयोजित हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले सात कैबिनेट मिनिस्टर को शपथ दिलाई गई।

इसके बाद तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की और अंत में 19 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं को विस्तारित मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो सौंपा जायेगा। पश्चिम बंगाल में इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories