इंसानियत शर्मसार: हत्या के बाद शव से किया रेप, हाथ पैर काटकर नदी में फेंका

Bemetara

रायपुर।। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा (Bemetara) जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक 50 वर्षीय महिला के साथ पहले कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। लेकिन हैवानियत यहीं नहीं रुकी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला की मौत के बाद भी उसके शव के साथ दुष्कर्म किया, फिर पहचान छिपाने के लिए शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग गठरियों में बांध दिया और उन्हें शिवनाथ नदी में फेंक आया।

इस वीभत्स घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस का कहना है कि उसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है।

जबरदस्ती की कोशिश की, मना किया तो कर दी हत्या

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के अनुसार, घटना 6 जुलाई की रात की है। चंदनू थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली दुकलिहिन बाई बंजारे घर में अकेली थीं। आरोप है कि गांव का ही रामप्रसाद सोनवानी (42) उनके घर पहुंचा और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने फावड़े के बेंत से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी।

एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घर में रखी लकड़ी काटने वाली आरी से शव के दोनों हाथ और दोनों पैर काट दिए। शरीर के हिस्सों को अलग-अलग गठरियों में बांधकर अपनी झोपड़ी में रखा और अगली रात शिवनाथ नदी के किनारे फेंक दिया, ताकि पहचान मिटाई जा सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन कैमरा, नाव, सर्च लाइट, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस रामप्रसाद सोनवानी तक पहुंची। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

बेटे ने गठरी खोली तो सामने था मां का क्षतविक्षत शव

7 जुलाई को महिला के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन 9 जुलाई को जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे परिवार को तोड़ दिया।

महिला के बेटे गोवर्धन बंजारे को अमरैया नाला और शिवनाथ नदी किनारे साड़ी में बंधी दो गठरियां मिलीं। जब गठरी खोली गई तो उसमें उसकी मां का धड़ था। दूसरी गठरी में कटे हुए हाथ और पैर मिले। शव डिकंपोज हो चुका था।

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी महिला के घर से 2500 रुपये भी लेकर चला गया। पूछताछ में उसने बताया कि 2000 रुपये खर्च कर दिए, जबकि 500 रुपये उसके कब्जे से बरामद किए गए हैं।

पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस के अनुसार, रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली वर्ष 2017 में भी गांव की एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। उसके खिलाफ पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। इस मामले में भी पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई आरी, फावड़ा और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories