IED ब्लास्ट वाली जगह पहुंचे बस्तर IG सुंदरराज, जांच में 10 किलो का एक और आईईडी बरामद

June 10, 2025 6:02 PM
BASATR IG

सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर कोंटा में एक दिन पहले हुए आईईडी विस्फोट पर एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे की मौत के बाद आज बस्तर आईजी पी सुंदरराज मौके का मुआयना करने पहुंचे। 9 जून को इस विस्फोट में आकाश राव की मौत हो गई थी। वहीं, कोंटा एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा टीआई सोनल ग्वाला घायल हो गए थे।

जिस जगह 9 जून को आईईडी विस्फोट हुआ था। उसकी दूसरी ओर 10 किलो का आईईडी नक्सलियों ने लगा रखा था। इस पुलिस की टीम ने डिफ्यूज कर दिया। आईजी बस्तर ने कहा शहीद आकाश राव की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और बहुत जल्द बस्तर नक्सली मुख्त होगा और शांति कायम होगी।

जानकारी के अनुसार सोमवार को हुई इस घटना को लेकर यह बात सामने आई कि एडिशनल एसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ कोंटा के डाेंड्रा इलाके गए थे। 8 जून की रात कोंटा के डोंड्रा इलाके में क्रेशर में पोकलेन मशीन को नक्सलियों ने आग लगा दी थी। इसकी सूचना मिलने पर आकाश राव अपनी टीम के साथ स्थल निरीक्षण के लिए गए थे। आग लगाने के बाद नक्सलियों ने आईईडी लगा दी, जिसमें आकाश राव फंस गए।

घटना स्थल की बारीकि से जांच के लिए मंगलवार को बस्तर आईजी, DIG कमलोचन कश्यप और SP किरण च्वहाण के साथ पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से कोंटा पहुंचे और उसके बाद बाइक से उस जगह गए, जहां आईईडी विस्फोट हुआ था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now