लेंस डेस्क । Kolkata Airport के अंदर मौजूद मस्जिद में अब नमाज नहीं पढ़ी जा सकेगी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने श्रद्धालुओं को अंतरिम अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है।
Live Law के मुताबिक अदालत ने राज्य सरकार की बात मान ली कि एयरपोर्ट जैसे जगह पर नमाज की अनुमति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। कोर्ट ने हाल ही में हुई फ्लाई दुबई की घटना का भी जिक्र किया।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने कोर्ट से मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने फिलहाल कोई राहत नहीं दी।
राज्य सरकार का कहना है कि एयरपोर्ट बहुत संवेदनशील जगह है। यहां कोई भी धार्मिक गतिविधि शुरू करने से पहले सुरक्षा का पूरा ख्याल रखना जरूरी है।
कोर्ट ने भी यही बात दोहराई कि सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं बरती जा सकती।
अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। आगे की सुनवाई में फैसला हो सकता है।











