रायपुर में नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश, जोन 8 के दफ्तर में तोड़- फोड़, वीड़ियो

June 4, 2025 8:36 PM
Nagar Niagam

रायपुर। रायपुर में नगर निगम की प्रहरी टीम इन दिनों सड़कों पर हुए अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई कर रही है। नगर निगम जोन 8 इलाके में बुधवार को नगर निगम की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की। साथ ही नगर निगम जोन 8 के दफ्तर में तोड़-फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तोड़- फोड़ करने वालों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। Nagar Niagam

दरअसल, रायपुर शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार प्रहरी की टीम कार्रवाई कर रही है। बुधवार को जोन-8 की टीम रिंग रोड पर सड़क पर अवैध कब्जों को हटाया जा रहा था। इस दौरान एक भोजनालय पर तोड़- फोड़ की गई। निगम अमले की इस कार्रवाई से नाराज भोजनालय का संचालक और उसके साथी लाठी और रॉड के साथ नगर निगम जोन 8 के कार्यालय पहुंचे। इसके बाद वहां खड़ी गाडियों के कांच तोड़े गए, फिर नगर निगम के दफ्तर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की।

इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस बल के साथा भी भोजनालय संचालक और उसके साथियों ने झूमाझपटी हुई। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया है।

देखें वीड़ियो

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories