पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची असम पुलिस

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

अब जबकि असम में मतदान के महज दो दिन बचे हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा Pawan Khera के दिल्ली वाले घर पर असम पुलिस की एक टीम पहुंची है। असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि असम में विधानसभा चुनाव की वजह से आदर्श आचार संहिता लागू है और राज्य की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था केंद्रीय चुनाव आयोग के अधीन है।

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा की पत्‍नी पर 3 विदेशी पासपोर्ट रखने के आरोप लगाने वाले पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए असम पुलिस की टीम पहुंची है। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत सोमवार को ही दे दिये थे। बेहद अभद्र भाषा में उन्होंने पवन खेड़ा पर हमले किए।

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए. खेड़ा ने दावा किया कि सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now