बीजापुर में नक्सली और फोर्स में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Anti Naxal Operation

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह से एक मुठभेड़ चल रही है। फोर्स ने एक नक्सली को इस मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए नक्सली का शव और हथियार भी बरामद कर लिया गया है। फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है।

जानकारी के अनुसार मामला गंगालूर थाना इलाके का है। गंगालूर के पश्चिमी क्षेत्र में डीआरजी और एसटीएफ के अलावा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन में निकली थी। वहां आधा दर्जन नक्सलियों के जमा होने की सूचना थी, जिसके बाद फोर्स ऑपरेशन के लिए निकली थी। तभी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।

एक तरफ बीजापुर में मुठभेड़ चल रहा था, तो दूसरी तरफ बीजापुर में एक महिला नक्सली समेत 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इन 9 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 24 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। ये सभी सरेंडर करने वाले माओवादी माड़ डिवीजन की कंपनी नंबर एक, दक्षिण बस्तर डिवीजन की टेक्निकल टीम, डीजीएन डिवीजन और अन्य एरिया कमेटियों में एक्टिव थे।

नक्सली मुठभेड़ और नक्सलियों के सरेंडर को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट किया है। विष्णु देव साय ने लिखा, ‘बीजापुर में 24 लाख रुपए के इनामी सहित 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं, एक अन्य मुठभेड़ के दौरान एक माओवादी न्यूट्रलाइज होने की भी खबर है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 से अब तक लगभग 450 माओवादी न्यूट्रलाइज, 1579 गिरफ्तार और लगभग 1589 आत्मसमर्पित हो चुके हैं। हमारा छत्तीसगढ़ नक्सल उन्मूलन की ओर तेजी से बढ़ रहा है।’

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories