कृषि मंत्री नेताम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर

January 19, 2026 1:39 AM
Akanksha Toppo

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और रामानुजगंज के विधायक रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो (Akanksha Toppo) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद की गई है।

बलरामपुर जिले में यह एफआईआर की गई है। यह पहली बार नहीं है कि आकांक्षा टोप्पो पर एफआईआर की गई हो। इससे पहले भी आकांक्षा पर इसी तरह के वीडियो बनाने पर एफआाईआर हो चुकी है।

एफआईआर के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ अपमानजनक, मानहानिकारक और तथ्यहीन कथन प्रसारित करने का आरोप है।

पुलिस ने मानहानि, जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने का प्रयास, आईटी एक्ट और अपमान जनक टिप्पणी से जुड़ी धाराओं में एफआईआर की है।

एफआईआर के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो ने जानबूझकर मंत्री की तस्वीरों और वीडियो का उपयोग कर ऐसे कथन प्रसारित किए गए, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा और आम जनता को गुमराह करने का प्रयास हुआ।

शिकायतकर्ता के अनुसार, यह सब सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और सनसनी फैलाने के उद्देश्य से किया गया।

मामले को लेकर भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। नेताओं का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की भाषा और आरोप बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एफआईआर दर्ज कर सोशल मीडिया कंटेंट की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now