अमित शाह रायपुर में वामपंथी उग्रवाद की विभागीय बैठक में युद्ध विराम की पेशकश पर ले सकते हैं फैसला

April 5, 2025 1:41 AM

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। शुक्रवार रात नया रायपुर में रुकने के बाद शनिवार 5 अप्रैल को शाह बस्तर दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा रायपुर में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्‍ल्‍यूई) की विभागीय बैठक लेंगे। इस बैठक में नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नक्सलियों द्वारा युद्ध विराम की पेशकश पर भी अमित शाह फैसला ले सकते हैं।

रायपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। आज रात अधिकारियों और मंत्रियों के साथ सरकारी कामकाजों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके बाद कल सुबह 11 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर से वे दंतेवाड़ा जाएंगे। यहां मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद बस्तर में आयोजित बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात कमांडो से चर्चा करने के बाद शाम 5 बजे वे रायपुर पहुंचेंगे। यहां अमित शाह एलडब्ल्यूई की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह का मिशन 2026

सरकार ने छत्तीसगढ़ को 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य लिया है। इसके बाद से नक्सल ऑपरेशन के जरिए जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अपने 15 महीने के कार्यकाल में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने में काफी हद तक कामयाब हुई है। इस दौरान 1 दिसम्बर 2023 से अब तक करीब 354 नक्सली मारे गए हैं और करीब 1150 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

ये है अमित शाह के दौरे का मुख्य उद्देश्य

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बस्तर में कमांडर्स से मुलाकात करेंगे। उन्हें नक्सल ऑपरेशन में मिल रही लगातार सफलताओं की बधाई देंगे। इसके अलावा रायपुर में अमित शाह एलडब्ल्यूई की विभागीय बैठक लेंगे। इस बैठक में नक्सल ऑपरेशन के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। सरकार द्वारा टारगेट किए गए लक्ष्य की अब उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। इसके लिहाज से यह बैठक और भी महत्वपूर्व हो जाती है। इसके साथ अमित शाह नक्सलियों के ओर से जारी किए गए कथित शांति वार्ता के प्रस्ताव पर भी अमित शाह चर्चा कर सकते हैं।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now