राहुल गांधी को लेकर तारापुर की रैली में अब ये क्‍या बोल गए गृहमंत्री अमित शाह!

November 1, 2025 2:04 PM
Amit Shah

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपमुख्य मंत्री सम्राट चौधरी के प्रचार के लिए असरगंज पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “अबे राहुल बाबा” कहकर संबोधित किया। इसके पहले राहुल ने कहा था कि पीएम मोदी वोट के लिए स्टेज पर डांस भी कर सकते हैं।

30 अक्‍टूबर की रैली में अमित शाह ने कहा “बिहार के बाद यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र में छठ मैया की पूजा धूमधाम से हुई। माताएं और बहनों ने मां की अराधना की। दिल्ली में भी इस बार बिहार के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।” 

साह ने कहा “पूजा के बाद बिहार पहुंचे कांग्रेस के राहुल बाबा ने छठ मैया का अपमान किया। उन्हें देश की सनातन और परंपरा से कोई मतलब नहीं है। उनका ननिहाल इटली है, इस कारण महापर्व का महत्व उन्हें नहीं मालूम है। वह अब प्रधानमंत्री के बाद छठ मैया का अपमान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का जितना अपमान करोगे, उतना कमल खिलेगा।”

गृहमंत्री ने कई वायदे किए। उन्होंने कहा “एनडीए के शासन में तारापुर विकास का कॉरिडोर बनाएंगे। लालू-राबड़ी के शासन में 11 नरसंहार हुए, अपहरण, डकैती, लूट की घटनाएं बढ़ी। नीतीश कुमार के शासन में एक भी नरंसहार नहीं हुए। यहां कानून का राज है। मुंगेर की धरती प्रभु राम और माता सीता से जुड़ा है। यह धरती रामायण सर्किट से जुड़ेगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now