अमीन मेमन बने AICC माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी के सदस्य

April 3, 2026 8:43 PM
AICC

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया में इस जानकारी को पोस्ट करते हुए अमीन मेमन को शुभकामनाएं दी हैं।

अमीन मेमन लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर पर अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

संगठन में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अमीन मेमन ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और सौंपे गए दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस भवन में नेताओं के बीच जमकर हाथापाई, पुलिस बुलानी पड़ी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories