छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस भवन में नेताओं के बीच जमकर हाथापाई, पुलिस बुलानी पड़ी

April 3, 2026 6:24 PM
Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद स्थित कांग्रेस (Congress) भवन में गुरुवार, 2 अप्रैल को कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। महंगाई के मुद्दे पर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला तोड़फोड़ और हाथापाई तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और पार्षद विजय साव ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सूचना सभी पदाधिकारियों को सही तरीके से नहीं दी गई थी। इसी बात को लेकर उनकी पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और पूर्व कोषाध्यक्ष निर्मल जैन से तीखी बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नेताओं के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गुस्से में कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां और कांच के गिलास तक फेंक दिए। इस दौरान कांग्रेस भवन में काफी तोड़फोड़ हुई और कई नेताओं के कपड़े भी फट गए।

स्थिति लगातार बिगड़ने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विधायक द्वारिकाधीश यादव को पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने हंगामा कर रहे विजय साव को कांग्रेस भवन से बाहर निकाला, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने विजय साव के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कवासी लखमा और चैतन्य बघेल कोर्ट में पेश, 59 नए आरोपी भी कोर्ट पहुंचे

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories