रायपुर। भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और आकाशवाणी रायपुर (Raipur) के उपनिदेशक विकल्प शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे भारतीय सूचना सेवा के 1993 बैच के अधिकारी थे। उनके निधन से आकाशवाणी और सूचना सेवा से जुड़े लोगों ने एक अनुभवी अधिकारी को खो दिया है।
आकाशवाणी रायपुर में संभाल रहे थे समाचारों की जिम्मेदारी
विकल्प शुक्ला आकाशवाणी रायपुर में क्षेत्रीय समाचार एकांश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रायपुर केंद्र से प्रसारित होने वाले समाचारों के संपादन और प्रसारण का काम उनकी देखरेख में होता था।
प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर भी की थी रिपोर्टिंग
कुछ दिन पहले ही विकल्प शुक्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर आकाशवाणी के लिए रिपोर्टिंग करने गए थे। इससे पहले वे पत्र सूचना कार्यालय (PIB) में भी पदस्थ रह चुके थे।
विकल्प शुक्ला ने अपने लंबे सेवाकाल में सरकारी सूचना तंत्र और समाचार प्रसारण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आकाशवाणी रायपुर में उनका कार्यकाल समाचार संपादन और प्रसारण से जुड़ा रहा। उनका निधन सूचना और प्रसारण क्षेत्र के लिए एक दुखद क्षति है।










