भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले

भिलाई के हाथखोज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री (Chemical factory)में गुरुवार को भीषण आग लग गई। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से लपटें भड़कीं। केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर आग की चपेट में आ गए। काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक आसमान में दिखाई दिया। कई मजदूर झुलसने की खबर है, लेकिन घायलों की सटीक संख्या अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घटना करीब सुबह 11 बजे हुई। फैक्ट्री में नेफ्थलीन की गोलियां बनाई जाती हैं, जो अलमारी में कीड़ों से बचाव के लिए इस्तेमाल होती हैं। आग लगते ही इलाके में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें भिलाई स्टील प्लांट, जिला प्रशासन और रायपुर की टीमें शामिल हैं। चार घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी लपटें पूरी तरह नहीं बुझीं। एसडीआरएफ के अनुसार 70 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस और प्रशासन ने आसपास के इलाके में आम लोगों की आवाजाही रोक दी है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फैक्ट्री के मालिक कमल सेन हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही असली कारण और नुकसान का आकलन हो सकेगा फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now