AHPI छत्तीसगढ़ चैप्टर ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए फील्ड वर्क सस्पेंड करने की अपील की

रायपुर। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI) छत्तीसगढ़ चैप्टर ने चिलचिलाती गर्मी और वैश्विक ईंधन संकट को देखते हुए डॉक्टर्स और फार्मास्यूटिकल कंपनियों से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के फिजिकल फील्ड कॉल्स को अस्थायी रूप से स्थगित करने की अपील की है। 13 मई 2026 को जारी एक पत्र में AHPI के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता और महासचिव अतुल सिंहानिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भीषण गर्मी के चलते फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है। लंबे समय तक धूप में घूमने से डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉर्शन और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। साथ ही प्रधानमंत्री के ईंधन बचत के आह्वान को भी ध्यान में रखते हुए इस अपील को किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने गर्मी और काम के दबाव को लेकर कई बार आंदोलन किया है। पिछले वर्ष भी छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में फील्ड वर्क के समय को सीमित करने और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन व हड़ताल की चेतावनी दी थी। AHPI ने इस बार स्वास्थ्य, सुरक्षा और उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल डॉक्टर मीटिंग्स, लचीले कामकाजी घंटों और केवल जरूरी क्षेत्रों में फिजिकल विजिट की सिफारिश की है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now