अग्निवीर भर्ती परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक, छत्तीसगढ़ में बनाए गए 5 केंद्र, चार शिफ्टों में होंगी ऑनलाइन परीक्षा

Agniveer

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इंट्रेंस एग्जाम की तारीख घोषित कर दी गई हैं। 30 जून से 10 जुलाई तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ में पांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रतिदिन तीन- चार शिफ्टों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। सेना ने उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की भी सख्त सलाह दी है। Agniveer

ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों परीक्षा में बैठेंगे। सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 16 जून से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अग्निवीर क्लर्क पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्तुरी रोड, लाल खदान और डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी, करगी रोड, कोटा।

रायपुर में आईओएन डिजिटल जोन, सरोना

भिलाई में पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिरसाकला,

दुर्ग में छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बालोद रोड और जगदलपुर में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा।

भारतीय सेना की ओर से उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टता के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771- 2965212 और 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now