ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों पर एक्शन, भारतीय रेस्टोरेंट सहित कई व्यवसायों पर छापेमारी

लंदन। अवैध प्रवासियों के खिलाफ ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर अभियान जारी है। रेस्टोरेंट, टेकअवे, कैफे, नेल बार, सुविधा स्टोर और कार वॉश जैसे व्यवसायों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी में रिकॉर्ड संख्या में गिरफ्तारियां की गई हैं, जिनमें भारतीय रेस्त्रां भी शामिल हैं।

उत्तरी इंग्लैंड के हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्त्रां से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अन्य को हिरासत में लिया गया। गृह मंत्री यवेटे कूपर के मुताबिक आव्रजन नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा, क्योंकि नियोक्ता लंबे समय से अवैध प्रवासियों से काम करवाकर शोषण कर रहे थे।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से अब तक कुल 609 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं, जो पिछले साल की तुलना में 73 फीसदी अधिक हैं। भोजन, पेय और तंबाकू उद्योग इस जांच अभियान का अहम हिस्सा रहे। ब्रिटिश सरकार यह मानती है कि अवैध प्रवासन न केवल श्रम बाजार को प्रभावित करता है, बल्कि देश की सीमा सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। प्रवासन नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now