धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर दर्शन के दौरान बागेश्वर धाम में हादसा, टीनशेड गिरा, यूपी के शख्स की मौत

Accident in Bageshwar Dham

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम में आज सुबह टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह की आरती के लिए जुटे थे। बताया जाता है कि बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन कार्यक्रम में वहाँ कई प्रदेशों से लोग पहुंचे थे। Accident in Bageshwar Dham

मीडिया खबरों के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। हादसे में मृतक का नाम श्याम लाल कौशल है, जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। वह यूपी के बस्ती जिले के रहने वाले थे। श्याम लाल कौशल अपने परिवार के साथ टीन शेड के नीचे खड़े थे, तभी अचानक शेड गिर गया। शेड गिरने से कई लोग नीचे दबकर घायल हो गए।

मृतक श्याम लाल कौशल के दामाद राजेश कौशल ने मीडिया को बताया कि वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम महाराज के जन्मदिन पर दर्शन करने आए थे। सुबह जब सब लोग टीन शेड के नीचे खड़े थे तभी हादसा हो गया, इस हादसे में उनकी एक बेटी के सिर में चोट आई है। अन्य घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चश्मदीदों ने क्या बताया?

मीडिया खबर के मुताबिक हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि सुबह की आरती के वक्त बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु टीन शेड के नीचे खड़े थे। टेंट के नीचे पानी भरने से लोहे का एक पोल गिर गया, जिसकी चपेट में एक व्यक्ति आ गया। हादसे के बाद भगदड़ भी मची जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories