छत्तीसगढ़ की एक यूनिवर्सिटी में ACB ने बाबू को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

ACB

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पं.रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एंटी करप्सन ब्यूरो की टीम ने बाबू को गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने फायनेंस विभाग में पदस्थ बाबू दीपक शर्मा को 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। दीपक शर्मा ने पेंशन विश्वविद्यालय के एक रिटायर्ड कर्मचारी से पेंशन प्रकरण को जल्दी निपटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। ACB की टीम ने ट्रैप आयोजित कर दीपक शर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। ACB

जानकारी के मुताबिक, पं.रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पदस्थ बाबू दीपक शर्मा ने रिटायर्ड क्लर्क से उनके लंबित पेंशन प्रकरण को जल्दी पूरा करने के बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांगी की थी। पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। इसके बाद ACB ने ट्रैप बिछाकर बाबू को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। शिकायतकर्ता जब पैसों के साथ बाबू के पास पहली किश्त देने पहुंचा, उसी समय ACB की टीम ने दीपक शर्मा को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा।

वहीं मुंगेली जिले मेें ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने एक पटवारी को 25 हजार रिश्वत लेते पकड़ा है। दरअसल, बोदरी नगर पंचायत निवासी टोप सिंह अनुरागी ने 30 मई को एसीबी बिलासपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अनुसार जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार और दस्तावेज देने के के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे ने 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। इस शिकायत पर ACB ने ट्रैप बिछाकर पटवारी को रंगेहाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories