ABP ने पार की बेशर्मी की हदें, प्रख्यात गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ चलाई फर्जी खबर, फिर मांगी माफी

नई दिल्ली। बेहद बेशर्मी भरे घटनाक्रम में ABP न्यूज ने प्रख्यात गायिका नेहा सिंह राठौर के नाम पर एक पुराने वीडियो को रिफ्रेम करके एक खबर चला दी जिसका शीर्षक था “नेहा सिंह राठौर वाले हॉस्टल में सेक्स रैकेट पुलिस ने मारा छापा”, महत्वपूर्ण है कि रांची की रहने वाली और बीएचयू में पढ़ी नेहा विवाह के बाद लखनऊ स्थित अपने ससुराल में रहती है।

नेहा सिंह राठौर ने द लेंस से बातचीत में कहा कि मैं बेहद व्यथित हूं इस तरह की झूठी, बेशर्मी भरी, भ्रामक खबर कैसे चलाई जा सकती है?यह कुछ भी हो पत्रकारिता तो नहीं हो सकती। द लेंस को जानकारी मिली है कि यह वीडियो दो साल पुराना और राजस्थान के बाड़मेर का है जिसे नेहा से जोड़ा गया। द लेंस के पास मूल वीडियो मौजूद है। नेहा ने कहा कि इस खबर को लगाने से ABP पूरी तरह से नंगा हो गया है।

नेहा ने एक वीडियो संदेश जारी करके ABP न्यूज के एग्जिक्युटिव वाइस प्रेसिडेंट रजनीश आहूजा से पूछा कि क्या मैं कॉल गर्ल हूं कोई रैकेट चलाती हूं किसी हॉस्टल में रहती हूं। रजनीश आहूजा जवाब में माफी मांगने के बजाय इधर उधर की बेशर्मी भरी बातें करते रहे और फिर फोन काट दिया।

ABP न्यूज पूर्व में भी विपक्ष के नेताओं और तमाम हस्तियों को जो सरकार के विरोध के लिए जानी जाती है के खिलाफ इस तरह की भ्रामक खबरें चलाता रहा है। नेहा के खिलाफ बेहद अपमानजनक इस खबर से सोशल मीडिया पर चैनल के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा है। इस बीच ABP ने उक्त खबर के लिए माफी मांग ली है। दो दिनों पहले राहुल गांधी को लेकर भी ABP न्यूज ने खबर लगाई थी कि उनको सुप्रीम कोर्ट द्वारा फटकारा गया जो खबर फर्जी निकली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now