राजधानी में लव ट्रायंगल के चलते नाबालिग की हत्या, 4 बदमाशों ने चाकू से किया था हमला

April 28, 2026 11:59 AM
Murder

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंचशील नगर स्थित जोगी मोहल्ला में सोमवार देर रात लव ट्रायंगल के चलते नाबालिग को हत्या (Murder in Raipur) हो गई।

चार युवकों ने मिलकर 16 वर्षीय नाबालिग कुश बाघ और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कुश की ज्यादा खून बहने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद आरोपियों ने देर रात दोनों युवकों को घेरकर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

इधर, नाबालिग की मौत से गुस्साए परिजन और स्थानीय नागरिक सिविल लाइन थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर जमकर नाराजगी जताई। लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now