रायपुर में 24 नवंबर को जन संघर्ष मोर्चा का कन्वेंशन, SIR और धर्म स्वातंत्र्य कानून का होगा विरोध

रायपुर। जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ ने 24 नवंबर को रायपुर (Raipur) में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर कन्वेंशन आयोजित करने का ऐलान किया है। इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को वापस लेने, सभी पात्र नागरिकों का मतदान अधिकार सुनिश्चित करने, छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026 को वापस लेने और राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का विरोध किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे से शुरू होगा कन्वेंशन

कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर 2 बजे राजातालाब स्थित YMCA कम्युनिटी सेंटर में होगा। आयोजन स्थल कैनाल लिंकिंग रोड पर सलीम नर्सिंग होम के पास है। मोर्चा के संयोजक मंडल ने प्रदेश के प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष संगठनों के साथ आम नागरिकों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now