रायपुर में पहली बार भिड़ेंगी भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमें, 16 अक्टूबर से टी-20 सीरीज

रायपुर। नवा रायपुर (Raipur)के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16 अक्टूबर से भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमें पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने होंगी।

स्मृति मंधाना संभालेंगी कप्तानी

हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। शेफाली वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि हरमनप्रीत खिलाड़ी के तौर पर टीम में बनी रहेंगी।

16, 18 और 20 अक्टूबर को मुकाबले

सीरीज के तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। रायपुर में पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। इससे स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय महिला टीम का खेल देखने का मौका मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now