नई दिल्ली। कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर रिहा कर दिया है कि वो एक साल तक शांति बनाए रखेंगे।रविवार सुबह राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों- अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को गिरफ्तार किया था। कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में तीनों की पेशी हुई जिसके बाद कोर्ट ने तीनों को रिहा कर दिया।
सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैली कि अगले एक साल तक कोई भी आंदोलन न करने का उनसे बॉन्ड भरवाया गया है। जिसका अभिजीत दीपिके ने खंडन किया और कहा कि सौ बार जेल जाना होगा तो जाऊंगा।
वहीं, तीनों लीडर्स की रिहाई पर CJP ने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘आखिरकार दिल्ली पुलिस को अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा करना पड़ा। कॉकरोच कभी नहीं मरते।’
विमान से ही CJP =नेताओं की ली गई थी हिरासत
बता दें कि अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया था।
ध्रुव राठी को भी निषेधाज्ञा का उल्लंघन ने करने की चेतावनी
वहीं, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने आए मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। अब रविवार को उन्हें भी रिहा कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अगर वो निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर दोबारा जंतर-मंतर जाने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें फिर से डिटेन किया जा सकता है।
एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर कॉकरोच नेताओं की रिहाई, आंदोलन न करने का बॉन्ड भरने से दीपिके का इंकार
🗓️ Published: October 11, 2026 9:55 pm







