TVK की जीत के बाद पीएम मोदी का पहला तमिलनाडु दौरा, मेट्रो में सीएम विजय के साथ सफर

लेंस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चेन्नई का दौरा किया। 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद यह उनका तमिलनाडु का पहला दौरा है। इन चुनावों में टीवीके की जीत हुई और अभिनेता विजय मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस उनकी सहयोगी पार्टी है।

पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 के 14.6 किलोमीटर लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन किया। इसके बाद वे खुद मेट्रो में सवार हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विजय भी उनके साथ मौजूद रहे।

इसके बाद पीएम जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यायल के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे। उन्होंने छात्रों से कहा कि भारत का भविष्य बहुत शानदार है और उसके सबसे बड़े हीरो बच्चे ही हैं। उन्होंने बच्चों से ‘वी विल डू इट’ का नारा लगवाया।

मोदी ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि देश में विश्वविद्यालय और कॉलेज बढ़े हैं। कई नए आईआईटी, आईआईएम और एम्स खुले हैं। नई शिक्षा नीति से गुणवत्ता सुधर रही है।

खेलों पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना देख रहा है। युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बच्चों से बड़े सपने देखने, अलग सोचने और निडर रहने की अपील की।

मोदी ने तमिल संस्कृति और संत तिरुवल्लुवर को याद किया। उन्होंने कहा कि जहां भी जाएं, तमिल कविताओं और संस्कृति का प्रचार करें। पीएम ने गिरिजा अम्मा की कहानी भी सुनाई, जिन्होंने बच्चों से एक-एक रुपया बचाकर सैनिकों के लिए फंड जुटाया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories